फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP leader beaten in police station case: FIR registered against three constable and inspector also cross fir against bjp leader

यूपी: भाजपा नेता की थाने में पिटाई, दरोगा और तीन सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज, दरोगा ने भी कराई एफआईआर

Thu, 30 Sep 2021 12:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Sep 2021 12:14 AM IST
सार

भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया किसी मामले में पैरवी के लिए दो पक्षों को लेकर मंगलवार रात चंदौली के सैयदराजा थाने पहुंचा। आरोप है कि वाद-विवाद के बाद दरोगा और सिपाहियों ने विशाल की पिटाई कर दी। मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने थाने पर धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
BJP leader beaten in police station case: FIR registered against three constable and inspector also cross fir against bjp leader
थाने में धरने पर बैठे भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के सैयदराजा थाने में मंगलवार रात भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया की पिटाई के मामले में दरोगा जयप्रकाश यादव और तीन सिपाहियों शैलेंद्र यादव, सत्यलोक, कृष्ण कुमार सिंह पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरोगा को लाइन हाजिर कर जांच शुरू करवा दी गई है। घायल नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं दरोगा ने भी तहरीर देकर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


भाजपा के सैयदराजा मंडल उपाध्यक्ष विशाल मद्धेशिया दो लोगों के आपसी विवाद में समझौता कराने मंगलवार देर शाम थाने पहुंचे थे। वहां विशाल और समझौते के लिए आए लोग आपस में ही विवाद करने लगे। धीरे से बोलने के लिए कहने पर विशाल की एक सिपाही से बहस हो गई। दरोगा जयप्रकाश यादव से भी कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान दरोगा और सिपाहियों ने विशाल मद्धेशिया की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


भाजपा नेता कार्रवाई पर अड़ गए
सूचना पर अन्य भाजपा नेता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। इसके बाद सीओ अनिल राय पहुंचे और पूरी रात थाने में बातचीत चली। भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष आरोपी एसआई और सिपाहियों पर एफआईआर की मांग पर अड़ गए। सीओ सदर अनिल राय ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने दर्ज कराया मुकदमा

दरोगा जय प्रकाश यादव की तहरीर पर बुधवार की देर शाम भाजपा नेता विशाल के खिलाफ पुलिसकर्मियों के हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाने के एसआई जय प्रकाश यादव ने तहरीर दी है कि मंगलवार की रात आठ बजे कंप्यूटर कक्ष में बैठकर वह कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच बाहर शोर सुनाई दिया।

बाहर आकर देखा तो नगर के वार्ड नंबर दो शास्त्रीनगर निवासी विशाल उर्फ टुन्नू मद्धेशिया संतरी पहरा पर नियुक्त सिपाही कृष्ण कुमार सिंह की लाइसेंसी राइफल छीनने की कोशिश कर रहा था। वह लगातार कह रहा था कि पूरे थाने का सफाया कर दूंगा। बीच-बचाव कर राइफल बचाई गई।

आरोप है कि इस पर उसने वर्दी उतरवाने की धमकी दी और खुद अपने मुंह पर मारने लगा। इसी धक्का मुक्की में उसकी शर्ट का बटन भी टूट गया। इस तहरीर के आधार पर विशाल के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed