फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP is anti-farmer

किसान विरोधी है भाजपा सरकार

Wed, 07 Sep 2016 01:35 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 07 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP is anti-farmer
रवाना करते जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना।
किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कमलापति त्रिपाठी पार्क से कांग्रेस की किसान रथयात्रा का आरंभ हुआ। जिलाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा की पहली सभा नेगुरा गांव में हुई। जहां पर कांग्रेसियों ने किसानों के कर्जा माफी, बिजली बिल आधा करने समेत तमाम मुद्दे उठाए। आरोप लगाया कि मोदी  सरकार किसान विरोधी नीतियों के तहत कार्य कर रही है।
विज्ञापन

 किसान यात्रा के क्रम में कांग्रेसी मंगलवार को नेगुरा गांव में पहुंचे। यहां सभा हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि देश का किसान प्राकृतिक आपदा की मार के साथ सरकार की नीतियों से भी पीड़ित है। फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिल रहा है। सरकारी सुविधाओं से किसान वंचित हैं।
विज्ञापन

 आपदा झेल रहे किसानों को सरकार सहूलियत नहीं दे रही है। किसानों  को समय से बिजली, खाद व पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कहा कि किसानों के  हितों को ध्यान में रखते हुए किसानों को सस्ते दर पर बिजली दी जानी चाहिए,  जबकि इसके इधर किसानों के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाकर किसानों का आर्थिक  शोषण किया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण महंगाई तेजी से बढ़ रही है। क्रय केन्द्रों पर व्यवस्था नहीं होने से किसान बिचौलियों के हाथों उपज बेच रहे हैं। कहा कि  गांव-गांव, गली-गली घूमकर कांग्रेसी प्रत्येक ब्लाक से        25 हजार किसानों का  समर्थन हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जनपद से दो लाख किसानों का समर्थन हासिल करने का  लक्ष्य रखा गया है। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर  रवाना किया। इस मौके पर मधु राय, सतीश बिंद, श्रीराम यादव, डा. सुल्तान,  नवीन सिंह, राजेन्द्र गौतम, तारा देवी, काश्तकारी दुबे, विवेक पांडेय,  मुनीर खान, संजय तिवारी, धरनीधर तिवारी, विनोद सिंह आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed