फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP government will be formed in the state on the basis of women

महिलाओं के दम पर बनेगी प्रदेश में भाजपा की सरकार

Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed in the state on the basis of women
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आई भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इसमें महिलाओं की मुख्य भूमिका होगी। नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मेलन में महिलाओं ने हुंकार भरी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। घर घर शौचालय और उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन देकर महिलाओं केहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा काम किया है। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना में महंगाई से जुझ रहे लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराकर रसोई चलाई है। कहा कि भाजपा ही महिलाओं को सर्वाधिक प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करने वाली पार्टी है। पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गीतारानी गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, नेहा सिंह, सुषमा तिवारी, किरन शर्मा, निधि तिवारी, लक्ष्मी गुप्ता, रेखा जायसवाल, सलोनी सिंह, विजय लक्ष्मी, पूजा, वसुंधरा शर्मा, मालती गुप्ता, नीलम ओहरी, रेनू तिवारी, सोनी रहीं। संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रियंका तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed