फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP government is the true friend of Muslims

भाजपा सरकार ही मुसलमानों की सच्ची हितैषी

Sun, 08 Aug 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP government is the true friend of Muslims
पड़ाव/दुलहीपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुसलमानों की सच्ची हितैषी है। एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलकर ही देश का भला हो सकता है। ये बातें भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी ने सतपोखरी गांव में आयोजित सम्मान समारोह में कहीं। इसके पूर्व उन्होंने पड़ाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर पहुंच कर पंडित जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर आशीर्वाद लिया। पड़ाव में पंडित जी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इसके पूर्व भाजपा नेता दीपचंद चौरसिया के नेतृत्व में अब्दुल कलाम अंसारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर शमा परवीन, संजय पासवान, फातिमा, तबस्सुम, नसीमा, गुलाबी, सलमा, गुड़िया, दानिश, मिंटू, इकबाल राजू, लेखपाल सलमान खान, मनीष सिंह रहे। इसी तरह सतपोखरी गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र अब्दुल कलाम अंसारी के का भव्य स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में अब्दुल कलाम ने कहा कि भाजपा सरकार ही मुसलमानों की सच्ची हितैषी है। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार जहां बिना भेदभाव के सभी धर्म जाति का सम्मान कर रही हैं। वहीं सभी पात्रों के हिसाब से प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा लोन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग के लोंगो को मिला है। इस दौरान शाहिद हाशिमी, वकील अंसारी, साबिर हवारी, शमीम अंसारी, जीसान अहमद, सलमान पठान, आरिफ अहमद, जैनुलाबद्दीन, श्रीकांत पटेल, इश्तियाक अंसारी, वाहिदुल्हक़ अंसारी, नईम अहमद, इमरान अंसारी, मिंटू इदरीस, जावेद सिद्दीकी, इरफान अंसारी रहे। अध्यक्षता इक़बाल अहमद राजू हवारी ने जबकि संचालन इम्तियाज जमा खां शानू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed