फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP divisive party: Ramdular

भाजपा बांटने वाली पार्टी:रामदुलार

Thu, 08 Sep 2016 01:22 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 08 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
BJP divisive party: Ramdular
चकिया के सिंचाई कालोनी परिसर में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित मंचासीन अतिथिगण ।
 स्थानीय सिंचाई कालोनी परिसर में बुधवार को सपा विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय सम्मेलन में अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग के चेयरमैन रामदुलार राजभर ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने वाली पार्टी और मायावती दलित वोटों की व्यापारी हैं। इस दौरान उन्होंने बूथ प्रबंधन के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

 राजभर ने कहा कि सपा ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाकर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ताओं से जुटने को कहा। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा बूथ कार्यकर्ता चुनावी संघर्ष की रीढ़ हैं।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने पिछले पांच वर्षों में जिले में कराये गये कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने सपा को देश का सबसे मजबूत राजनैतिक संगठन बताया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर जनता को गुमराह कर वोट लेने का आरोप लगाया तथा कांग्रेस को खाली कारतूस कहा। विधायक पूनम सोनकर ने चकिया में पिछले वर्षों    के दौरान कराये गये विकास      कार्यों के बाबत बताया तथा नौगढ़ को तहसील बनाने, सड़कों          का विस्तारीकरण, लिफ्ट कैनालों का निर्माण एवं 5 पुलों के निर्माण के बाबत विस्तृत जानकारी दी। सम्मेलन में जिला पंचायत       अध्यक्ष सरिता सिंह, सकलडीहा       के पूर्व विधायक प्रभुनारायण    यादव, सैयदराजा के विधायक मनोज सिंह डब्लू, परवेज जोखू, जमील अहमद, चकरू यादव, अमित सोनकर, अश्वनी सोनकर, मुश्ताक अहमद आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता रामप्रताप यादव ने और संचालन रामसेवक यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed