फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP celebrated the foundation day of the party with great pomp

भाजपा ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated the foundation day of the party with great pomp
चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर 42वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम की शुरूआत जिला प्रभारी मीना चौबे व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने झंडारोहण कर किया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। सुबह के 10 बजे से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के दिन भाजपा परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के दिन ही पार्टी की स्थापना हुई थी। इतने वर्षों के बाद कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बल पर पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शो पर चलकर पार्टी आगे बढ़ रही है। पार्टी के मूल उद्देश्यों का कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार करना चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, अनिल तिवारी, जैनेंद्र कुमार, हरिवंश उपाध्याय, किरण शर्मा, राकेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, आशीष रघुवंशी, सागर कनौजिया रहे।
विज्ञापन

चहनियां। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर मोहरगंज स्थित संजय सेठ के मकान पर गोष्ठी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और लोगों को भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान प्रमुख अरुण जायसवाल ने कहा कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य विकास कराना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, अमन सिंह, रामदयाल साहनी, शिवलाल जायसवाल, डॉ. राजेश कुशवाहा, पप्पू सिंह, जयशंकर जायसवाल, राजू सिंह, प्रमोद सिंह, शमशेर कुशवाहा, मुस्ताक अहमद, जय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, सूर्यकांत वर्मा, रिंकू मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। कस्बा में बुधवार को सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे कस्बा में शोभा यात्रा निकाला। अंत में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को भाजपाइयों ने सुना। स्थापना दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भाजपा में ही लोकतंत्र को सम्मान और सुरक्षा है। वही ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूरे विश्व पटल पर भारत का सशक्त रूप में परचम लहराया है। इसके पूर्व डा बीसी गुप्ता मेमोरियल सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यापर्ण व ध्वज रोहण कर प्रधानमंत्री का उदबोधन एलईडी के माध्यम से सुना। अंत में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पूरे कस्बा में शोभा यात्रा निकाला। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, विजय गुप्ता, अमित सिंह, पूनम चौहान, मंजू राजभर, रामप्रकाश पाण्डे, मुसाफिर, जसवंत, डीके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed