फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bisauri border sealed as corona patients increased

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर बिसौरी गांव की सरहद सील

Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bisauri border sealed as corona patients increased
चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के बिसौरी गांव में हाल के दिनों में कोरोना के कई मामले सामने आए। इसे देखते हुए एडीओ पंचायत की ओर से बिसौरी गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। गांव में बाहरी लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए गांव जाने वाले सभी रास्तों पर बांस-बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई है। साथ ही लोगों से घरों के अंदर रहने का आह्वान प्रशासन ने किया है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सदर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सदर ब्लाक क्षेत्र का बिसौरी गांव में अत्यधिक संख्या में कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसे देखते हुए गांव में सैनिटाइजेशन के साथ-साथ साफ-सफाई कराया जाना आवश्यक है। लेकिन गांव में अब भी बाहरी लोगों का आना-जाना बना हुआ है। इसे संज्ञान में लेते हुए ग्राम पंचायत बिसौरी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर गांव की सरहद को सील करने की कार्यवाही की गई है। एडीओ पंचायत ने सदर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर गांव तक जाने वाले रास्तों पर लगाए गए बैरिकेडिंग की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती किए जाने को कहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed