फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike riding uncle and nephew died after being hit by a vehicle, father injured

Chandauli News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत, पिता जख़्मी

Sun, 10 Dec 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle and nephew died after being hit by a vehicle, father injured
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के नियामताबाद ब्लॉक के समीप जीटी रोड पर शनिवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से जख़्मी हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
अलीनगर थाना के कठौरी गांव निवासी पांचू सोनकर (26) अपने पिता नंदू सोनकर (75 ) और चाचा सुभाष सोनकर (60) के साथ अमोघपुर गांव मे शादी में समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों कठौरी अपने घर के लिए चले। जीटी रोड पर वे जैसे ही नियमताबाद ब्लॉक के समीप पहुंचे थे कि किसी वाहन ने टक़्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से पांचू और सुभाष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि नंदू सोनकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ज़ब तक लोग जुटते टक़्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नंदू को इलाज के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। सड़क दुर्घटना में दो लोगों के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन को खोज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed