फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike riding miscreants shot the bullion businessman

बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को मारी गोली

Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot the bullion businessman
इलिया। क्षेत्र के खिलची गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता (32) के पैर में गोली मार दी। बदमाश व्यवसायी से लूटपाट करते, तब तक ग्रामीण पहुंच गए। खुद को घिरता देख बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को चकिया स्थित जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इलिया कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की सवैया महलवार गांव में सराफा एवं बर्तन की दुकान है। धर्मेंद्र शुक्रवार की शाम छह बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इलिया-धरौली मार्ग पर खिलची गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने धर्मेंद्र को रोक लिया। बदमाशों ने पहले मोबाइल छीनने का प्रयास किया और बाइक की चाबी निकालने लगे। इस पर दिलेरी दिखाते हुए धर्मेंद्र बदमाशों से भिड़ गए। इससे दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। खुद को ग्रामीणों से घिरते देख एक बदमाश ने धर्मेंद्र के पैर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश धरौली की तरफ भाग गए। दाहिने पैर तेज गोली लगने से धर्मेंद्र घायल हो गया। मामले की जानकारी पाकर एडिशनल एसपी सुखराम भारती, सीओ रामवीर, थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। एडिशन एसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed