फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike riding miscreants looted Rs 3.62 lakh from finance employee

Chandauli News: ट्रक के धक्के से भूसा लदे ट्रैक्टर के खलासी की मौत, चालक गंभीर

Sat, 20 Apr 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted Rs 3.62 lakh from finance employee
नियामताबाद। अलीनगर थाना के गोधना झक्का की मड़ई के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर शुक्रवार की सुबह सात बजे वाराणसी की ओर जा रहे एक ट्रक ने भूसा लदे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में ट्रैक्टर के खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिहार के भभुआ जिला के मोहनिया थाना के कटरा निवासी ट्रैक्टर चालक मंटू (35) ट्रैक्टर ट्राली पर भूसी लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। उसी गांव का कमलेश (30) खलासी के रूप में सवार था। गोधना झक्का की मड़ई के समीप ट्रैक्टर पहुंचा ही था कि पीछे से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक के धक्के से ट्रैक्टर डिवाइडर पर जबकि ट्रॉली नेशनल हाईवे पर पलट गया। इस घटना में खलासी कमलेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गर्ह। वहीं चालक मंटू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद जब तक लोग जुटते ट्रक चालक वाहन वहीं छोड़ कर मौके से भाग गया। सड़क पर भूसा बिखर जाने से सड़क पर वाहनों का आवागमन भी रुक गया। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं क्रेन मंगा कर ट्रैक्टर और भूसा को हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक के मौत की सूचना परिवार वालों को दी गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed