फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider husband and wife die after being hit by a pickup

Chandauli News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

Sat, 17 Jan 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bike rider husband and wife die after being hit by a pickup
नीलम। फाइल फोटो---पति-पत्नी की मौत की खबर के लिए
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना के भुड़कुड़ा गांव के पास शुक्रवार की शाम चार बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। अलीनगर के कटरिया गांव निवासी दंपती भुड़कुड़ा गांव स्थित अपने खेत से घर लौट रहे थे। वहीं, हादसे के बाद पिकअप छोड़ कर चालक भाग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र कटरिया गांव निवासी राजनाथ के बेटे विनोद यादव (38) अपनी पत्नी नीलम (35) के साथ बाइक से भुड़कूड़ा गांव स्थित अपने खेत पर गए थे। शाम को चार बजे दोनाें घर लौट रहे थे। भुड़कुड़ा में मुख्य सड़क पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे विनोद की मौके पर मौत हो गई, जबकि नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद पिकअप छोड़ कर चारक भाग गया। मौके पर जुटे लोगों ने नीलम को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
दंपती की मौत से तीन बच्चे हो गए अनाथ
नियामताबाद। बबुरी थाना के भुड़कुड़ा गांव के पास पिकअप की टक्कर से विनोद और नीलम की मौत से उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए। माता-पिता की मौत के बाद विनोद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहते थे। उनके तीन बेटे सूरज (12), कल्लू (10) और कूड़ी (8) हैं। विनोद ने कुछ वर्ष पहले भुड़कुड़ा गांव में जमीन खरीदी थी और उस पर खेती करा रहे थे। शुक्रवार को दोनों खेत में खाद छिटवाने गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। पति-पत्नी की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार और गांव के लोग उनके बच्चों को संभालने में जुटे थे। संवाद

नीलम। फाइल फोटो---पति-पत्नी की मौत की खबर के लिए

नीलम। फाइल फोटो---पति-पत्नी की मौत की खबर के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed