फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider fisherman dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मछली व्यवसायी की मौत

Sat, 16 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider fisherman dies after being hit by truck
नियामताबाद(चंदौली)। अलीनगर थाना के गोधना गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह नौ बजे बाइक सवार मछली व्यवसायी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यवसायी की मौत की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना के सरिया गांव निवासी खट्टू सोनकर (45) मछली का कारोबारी था। शुक्रवार की सुबह पीडीडीयू नगर मछली मंडी से मछली खरीद कर वह बाइक से अहरौरा जा रहा था। गोधना गांव के समीप वह पहुंचा ही था कि वाराणसी की ओर जा रहे एक ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। इससे खट्टू सोनकर सड़क पर गिर गया। वही ट्रक उसके सिर पर चढ़ गया है। इससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने ट्रक व उसके खलासी को हिरासत में ले लिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया और खलासी को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed