फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider dies due to trailer suffering

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार राजगीर मिस्त्री की मौत

Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to trailer suffering
पडा़व। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव में समीप पड़ाव-रामनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम सात बजे ट्रेलर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार राजगीर मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पुलिस चौकी ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई जबकि ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कटेसर गांव निवासी मोतीराम का बड़ा पुत्र राजगीर मिस्त्री बाबू (27) बृहस्पतिवार की शाम सात बजे अपनी बाइक लेकर घर से बाहर निकला था। वह जैसे ही गली से सड़क पर आया उसी दौरान पड़ाव की ओर से तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे रौंद दिया।जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बाबू तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी डेढ़ माह की एक पुत्री है। घटना के वक्त उसकी पत्नी अंजना अपनी पुत्री को लेकर मायके गई हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व वाहन को पुलिस चौकी ले आई। वहीं घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed