फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider dies after being hit by tractor

Chandauli News: ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 28 Mar 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor
सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव के समीप नहर पर सोमवार को तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही इसकी सूचना परिजनों को दी तो उनमें कोहराम मच गया।इलिया थाना के लेदवां गांव निवासी दिनेश वनवासी (30) अपने दोस्त सुनील (25) के साथ कार्य से चंदौली आया था। लगभग तीन बजे दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। जसुरी नहर के समीप पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सुनील सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आस-पास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सदर कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed