फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider dies after being hit by tanker

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tanker
चहनिया। बलुआ थाना अंतर्गत चहनियां सकलडीहा मार्ग पर पपौरा गांव के समीप शुक्रवार को टैंकर के धक्के से बाइक सवार मोटर मैकेनिक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना से नाराज होकर ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे विधायक और एसडीएम ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और मृतक के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मथेला गांव निवासी वकील राय (30) पुत्र नरेश राय बाइक मैकेनिक था। वह इंजन की रिपेयरिंग कराकर सकलडीहा से अपने हेल्पर अरविंद राय पुत्र मुन्ना निवासी तारगांव के साथ आ रहा था। पपौरा गांव के समीप ढाई बजेेे सकलडीहा की तरफ से आ रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से पहिए के नीचे आकर बाइक चला रहे वकील राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अरविंद राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आवाज सुनकर जब तक लोग जुटते टैंकर चालक वाहन लेकर भाग गया। इस घटना से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर बलुआ थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ग्रामीणों को समझाने का प्रास किया लेकिन ग्रामीण नही माने। स्थिति गंभीर देख सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और एसडीएम प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण टैंकर और भारी वाहन के आवागमन को रोकने, मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। बाद में अधिकारियों न उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रीमा, माता लक्ष्मीना सहित पूरे परिवार का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। वकील राय को एक वर्ष की एक पुत्री है।
विज्ञापन

सकलडीहा। स्थानीय कस्बा के समीप खेत से वापस लौटते समय दो दिन पहले विनोद राजभर की पत्नी शकुंतला (43) वाहन के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से परिवारीजनों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया। यहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। ओड़वली गांव के विनोद राजभर का टिमिलपुर गांव में खेत है। बुधवार को शाम तीन बजे विनोद राजभर की पत्नी शकुंतला खेत से वापस घर आ रही थी। सकलडीहा चंदौली मार्ग पर बस्ती के समीप किसी वाहन के धक्का से गंभीर रूप से घायल हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर गांव में कोहराम मच गया। विनोद राजभर किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव घर पहुंचकर पति को ढ़ाढस देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर केशव राजभर, सिंटू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed