{"_id":"61f96d663e0a7b6db909e870","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-bolero-chandauli-news-vns6363826130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। क्षेत्र के नेगुरा गेट के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया घटना के बाद जब तक आसपास के लोग मौके पर जमा होते उसके पहले ही बोलेरो चालक वाहन समेत फरार हो गया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना चंदौली कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परासी कला गांव निवासी विजय कांत(26) पल्सर बाइक से नगर के बाजार में समान लेने आया था। वह मार्केटिंग करके बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह नेगुरा गेट के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने विजयकांत को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने तत्काल उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चंदौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। विजयकांत के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।