{"_id":"64515de83b8a55d2220f2e54","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-chandauli-news-c-20-1-vns1017-185277-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रेलकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रेलकर्मी की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रेलकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के बगया गांव निवासी 55 वर्षीय रेलकर्मी दिनेश यादव उर्फ पप्पू वाराणसी के फुलवरिया में गेटमैन थे। मंगलवार की देर शाम को ड्यूटी जाने के लिए वे अपनी बाइक से निकले। ताहिरपुर गांव के समीप वे पहुंचे ही थे कि नेशनल हाईवे पर तेजगति ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मय वाहन फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर पहुंची औद्योगिक नगर चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन सहित ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंचे। इस बाबत चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन