फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider attacked, ran away after snatching chain and mangalsutra from woman's neck

Chandauli News: बाइक सवार युवक पर हमला, महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र छीनकर भागे

Sun, 20 Jul 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider attacked, ran away after snatching chain and mangalsutra from woman's neck
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मनबढ़ युवकों ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। उसके साथ मौजूद महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। वहीं पीड़िता की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

जमुनीपुर गांव निवासी अजय चौहान अपनी मां शीला देवी को लेकर बाइक से अलीनगर आलू मिल के समीप स्थित अपने दूसरे मकान की ओर जा रहे थे। बर्थरा गांव के पास रास्ते में कुछ युवकों ने उनकी बाइक रोक दी और अजय के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अजय की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वे लहूलुहान हो गए। इसके बाद हमलावरों ने महिला के गले की चेन और मंगलसूत्र भी छीन लिया और मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाल संजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। कोतवाल ने बताया कि सड़क पर लगे जाम के कारण वाहन हटाने के मसले पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मारपीट में तब्दील हो गई। एक पक्ष की महिला द्वारा दूसरे पक्ष के महेश पासवान को ईंट से मारने का वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। घायल अजय को ग्रामीणों की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जान बूझकर हमला किया और लूट की नीयत से गहने छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed