फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike goes out of control due to headlights of an oncoming vehicle; Home Guard injured.

Chandauli News: सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट से बाइक बेकाबू, होमगार्ड घायल

Tue, 27 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bike goes out of control due to headlights of an oncoming vehicle; Home Guard injured.
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव के पास सड़क हादसे में होमगार्ड सत्येंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट की तेज रोशनी से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ओड़ौला गांव निवासी सत्येंद्र तिवारी डायल 112 की पीआरवी पर तैनात हैं। वह ड्यूटी के लिए सकलडीहा कोतवाली आ रहे थे। धरहरा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट की रोशनी आंखों पर पड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और वह गिरकर घायल हो गए। उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि घायल होमगार्ड की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed