फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike collides with wall, teenager dies, another seriously injured

Chandauli News: दीवार से टकराई बाइक, किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 06 Dec 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with wall, teenager dies, another seriously injured
विशाल यादव, फाइलफोटो
टांडाकला। क्षेत्र के निधौरा गांव के समीप शुक्रवार दोपहर को तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। इसमें बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। निधौरा गांव निवासी ममेरे भाई चारा मशीन की मोटर मरम्मत कराने के लिए चहनिया बाजार जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

भानू यादव का पुत्र किशन कुमार यादव (15) निधौरा गांव में मामा के यहां रहता था। शुक्रवार दोपहर में वह मामा ओमप्रकाश यादव के बेटे विशाल यादव (16) के साथ चारा काटने की मशीन की खराब मोटर ठीक कराने बाजार चला गया। दोनों बाइक लेकर बाजार निकले थे। दोनों गांव से कुछ दूर ही पहुंचे थे तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई। लड़खड़ाते हुए वह सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। इसमें विशाल और किशन दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक विशाल की मौत हो चुकी थी जबकि किशन की हालत गंभीर रही। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से किशन को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। किशन माता-पिता का एकलौता पुत्र है। विशाल दो भाइयो में बड़ा था। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि घायल किशन यादव को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। विशाल यादव के शव का पंचनामा करके परिजनों को सौंप कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिवार वालों ने विशाल के शव को निधौरा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

विशाल यादव, फाइलफोटो

विशाल यादव, फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed