फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bihar Police recruitment exam today; extra vigilance at PDDU Junction.

Chandauli News: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा आज, पीडीडीयू जंक्शन पर रहेगी अतिरिक्त सतर्कता

Wed, 24 Jun 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bihar Police recruitment exam today; extra vigilance at PDDU Junction.
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को होनी है। पिछले दिनों बिहार में पाटलिपुत्र स्टेशनों पर परीक्षार्थियों के हंगामा को देखते हुए इस बार परीक्षा को लेकर रेल प्रशासन सतर्क है। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क किया गया है। परीक्षा के मद्देनजर पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के अतिरिक्त कोच की मांग की गई। वहीं हर घंटे भीड़ का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से आयोजित इस भर्ती परीक्षा के जरिये बिहार पुलिस में कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। 4210 पदों के लिए 17 जून को पहले चरण की परीक्षा हो चुकी है। दूसरे चरण की बुधवार को है। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने की योजना पूरी तरह तैयार है। आरपीएफ और जीआरपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। भीड़ एक जगह न रहे इसका विशेष ख्याल रखना है। ट्रेनों और विशेष ट्रेनों के आने जाने का समय बार-बार एनाउंस किया जाएगा। वहीं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और पूछताछ केंद्रों पर स्पष्ट जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। लोको पायलटों से ट्रेन मैनेजर को स्टेशन से निकलते समय ट्रेन की गति अत्यंत धीमी रखने को कहा गया है। रेलवे की ओर से पटना से विभिन्न इलाकों के लिए बुधवार को 18 ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed