फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bhavna in painting and Rishikesh topped in Rangoli

पेटिंग में भावना और रंगोली में ऋषिकेष रहे अव्वल

Sat, 04 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bhavna in painting and Rishikesh topped in Rangoli
सकलडीहा। प्रधानमंत्री इसी महीने में काशी विश्वनाथधाम में बने कारिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर लोगों में उत्साह है। स्कूल कॉलेजों में भी इसको लेकर लगातार रंगोली प्रतियोगिताएं हो रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने कला कौशल प्रदर्शित की। सकलडीहा पीजी कॉलेज काशी विश्वनाथ धाम की पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार सुबह से ही छात्रों में काफी उत्साह रहा। पेंटिंग प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमस्टर की छात्रा भावना द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए तृतीय वर्ष के राजेश प्रजापति ने द्वितीय स्थान तथा बीए द्वितीय वर्ष की प्रीति कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋषिकेश कुमार भारती, रियासत अली तथा कृष्णकांत रस्तोगी की टीम को प्राप्त हुआ। दूसरा स्थान पर अंशिका सिंह, वर्तिका पांडे तथा भावना द्विवेदी की टीम को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्याम लाल सिंह यादव और जितेंद्र कुमार यादव रहे। इस मौके पर डॉ. अभय वर्मा, छात्र सौरव, अंकित कुमार, साक्षी पांडेय रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रदीप पांडेय ने, संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शमीम राइन ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दयानिधि सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed