{"_id":"65cf440e32cca65c45062237","slug":"bharat-jodo-nyay-yatra-rahul-gandhi-addressed-in-chandauli-public-meeting-2024-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Nyay Yatra: चंदौली में बोले राहुल-प्राण प्रतिष्ठा में अमिताभ और ऐश्वर्या दिखे, गरीब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Nyay Yatra: चंदौली में बोले राहुल-प्राण प्रतिष्ठा में अमिताभ और ऐश्वर्या दिखे, गरीब नहीं
Sat, 17 Feb 2024 04:27 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:27 AM IST
सार
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज चंदौली शहर में प्रवेश कर गई है। नेशनल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में राहुल ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अरबपतियों के लिए कालीन बिछी। गरीबों के लिए कुछ भी नहीं।
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राहुल ने कहा कि अरबपतियों के लिए कालीन बिछी है, गरीबों के लिए कुछ नहीं। टीवी में ऐश्वर्या राय डांस करते हुए और अभिताभ बच्चन बल्ले बल्ले करते दिखेंगे... किसी गरीब की समस्या नहीं। जनता से पूछा राम मंदिर आयोजन में क्या कोई गरीब दिखा, मजदूर दिखा.... दिखे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अडानी और अंबानी। चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनसभा के में राहुल गांधी ने अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम 6 बार लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
चंदौली में राहुल की न्याय यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बॉर्डर पर आते ही पता चल गया कि यूपी में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हम भाषण नहीं देते, आपसे 7-8 घंटे मिलते हैं, आपका दु:ख दर्द सुनते हैं फिर आखिर में 15 मिनट बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली में राहुल की न्याय यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
पदयात्रा केवल नाम की
जनसभा स्थल से महज 400 मीटर दूरी पर स्थित शहीद स्मारक के लिए भी राहुल गांधी कार से पहुंचे। जनसभा के मंच तक भी राहुल गांधी ओपन कार से पहुंचे।
जनसभा स्थल से महज 400 मीटर दूरी पर स्थित शहीद स्मारक के लिए भी राहुल गांधी कार से पहुंचे। जनसभा के मंच तक भी राहुल गांधी ओपन कार से पहुंचे।