फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bhagwat Katha started with Kalash Yatra

Chandauli News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

Fri, 05 Apr 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha started with Kalash Yatra
पीडीडीयू नगर। श्रीराम लक्ष्मी पैलेस के परिसर में बृहस्पतिवार की शाम से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान कलश पूजन वेदी पूजन आदि संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कलश यात्रा प्रात: नौ बजे श्रीराम लक्ष्मी पैलेस से निकली जो नगर भ्रमण करते हुए पुन: श्रीराम पैलेस पहुंच कर समाप्त हुई। जहां विधि विधान से कलश पूजन आदि कर मुख्य यजमान समाजसेवी महेश जायसवाल ने पूजा अर्चन की। षड् गोस्वामी दास जी ने व्यास पीठ का पूजन आदि कर प्रथम दिवस की कथा का आगाज किया। ढोल नगाड़े के बीच शोभा यात्रा में कड़ी धूप के बावजूद सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रहीं थीं। जबकि कुछ श्रद्धालु भजन आदि भी गाते चल रहे थे साथ ही बीच बीच में जयकारा लगाकर भक्तों में जोश भर रहे थे। इस मौके पर नगर के बुद्धिजीवी संभ्रांत व धार्मिक लोगों सहित सैकड़ों की तादाद में महिलाएं सम्मलित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed