फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bhadohi MP's fear lost the election, Radhika became the head after defeating her by 90 votes

Chandauli News: भदोही सांसद की भयोह चुनाव हारीं, 90 वोट से शिकस्त दे राधिका बनीं प्रधान

Fri, 09 Aug 2024 04:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi MP's fear lost the election, Radhika became the head after defeating her by 90 votes
धानापुर/कंदवा। चंदौली के धानापुर और बरहनी ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव के परिणाम बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद घोषित किए गए। पांचों ग्राम पंचायताें में सबसे चर्चित चुनाव धानापुर ब्लॉक के कवई पहाड़पुर का था। यहां के निवासी भदोही सांसद विनोद बिंद की भयोह चंदा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। चंदा को 90 वोट से हराकर राधिका ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन


धानापुर ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इसके लिए ब्लॉक कार्यालय के सभागार तीन टेबल लगाया गए थे। सबसे पहले गजेंद्रपुर ग्राम पंचायत का परिणाम आया। यहां से सुरेश यादव 404 वोट पाकर विजेता घोषित किए गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अखिलेश पांडेय को 82 वोट से हराया।
विज्ञापन

दूसरा परिणाम प्रसहटा क्षेत्र पंचायत सदस्य का आया, जिसमें तनु मिश्रा ने 368 वोट पाकर उत्तम को 85 वोट से हरा दिया। सबसे दिलचस्प चुनाव कवई पहाड़पुर में था, जहां भदोही सांसद विनोद बिंद की मां रमा देवी के निधन से खाली हुए प्रधान के पद के उप चुनाव में सांसद की भयोग चंदा मैदान में उतरी थीं। 6 राउंड के गिनती में 5 राउंड तक चंदा आगे चल रही थीं। अंतिम मत पेटिका खुलने पर परिणाम पलट गया और राधिका देवी ने 1018 वोट पाकर 90 वोट से चंदा को हरा दिया। मतगणना को लेकर ब्लाॅक कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट केके सिंह ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया। इस दौरान बीडीओ विजय कुमार, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, सीओ सकलडीहा दयाल शरण श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
ककरहीं मनराजपुर में कड़ा मुकाबला, 27 मतों से जीतीं निर्मला

कंदवा। बरहनी ब्लॉक कार्यालय पर तेजोपुर और ककरहीं मनराजपुर गांव के प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना कराई गई। तेजोपुर में बिंदु सिंह और ककरहीं मनराजपुर में निर्मला को विजेता घोषित किया गया। आरओ और एआरओ ने विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया।

सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना का परिणाम दो घंटे बाद घोषित किया गया तो बिंदु और निर्मला के समर्थकों के चेहरे पर खुशी से चमक उठे। तेजोपुर में बिंदु को 586 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लाल साहब सिंह को 505 वोट मिले। इस तरह बिंदु ने 81 वोट से जीत हासिल की। वहीं, ककरहीं मनराजपुर निर्मला 637 मत पाकर विजेता बनीं। उनके प्रतिद्वंदी मनीष 610 वोट मिले। इस तरह निर्मला ने 27 वोट से जीत हासिल की। तेजोपुर में कुल 1133 वोट पड़े थे, जिनमें 42 मत अवैध घोषित किए गए। वहीं, ककरहीं मनराजपुर में 1261 लोगों ने मतदान किया था। इनमें 14 मत अवैध घोषित किए गए।

आरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी अजीत कुमार और एआरओ मनोज कुमार त्रिपाठी ने विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं, समर्थकों ने बिंदु और निर्मला को माला पहनाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान एडीओ पंचायत रितेश सिंह, विकास सिंह, कैलाश यादव, मनीष यादव, लाल साहब सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed