फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bengal won the Divyang Cricket Cup title

Chandauli News: बंगाल ने जीता दिव्यांग क्रिकेट कप का खिताब

Mon, 29 May 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bengal won the Divyang Cricket Cup title

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। श्री सेवा सामाजिक संस्था, मैक्सवेल हॉस्पिटल, खुशी की उड़ान, खाना बैंक के संयुक्त प्रयास से नगर के बाकले खेल मैदान में चल रहे दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में बंगाल ने यूपी को हराकर खिताब जीत लिया। दिव्यांग खिलाड़ियों के चौके छक्के देखने के लिए खेल प्रेमी उमड़े। मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।

इसके पूर्व दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगता का सेमीफाइनल बंगाल और उड़ीसा के बीच खेला गया। इसका उद्घाटन अधिवक्ता शशिशंकर सिंह ने किया। इसमें बंगाल ने उडीसा को हराकर फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल की टीम ने 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम पांच विकेट खोकर 76 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में मैन आफ दी मैच शुभम रहे जबकि मैन आफ दी सिरीज कार्तिक रहे। छह विकेट लेने वाले तनवीर बेस्ट बॉलर बने तो 68 रन बनाने वो ताहिर बेस्ट बैट्समैन बने। प्रतियोगिता में सबसे अच्छा कैच विजय ने लपका। अंपायरिंग शुभम चौहान और अजमत अली ने की जबकि स्कोरर हेमंत पटेल रहे। मैच रेफरी शंभू नाथ महतो रहे। इस मौके पर कुमार नंदजी, अंकित त्रिपाठी, सारिका दुबे, चंदन सिंह आदि रहे। संचालन प्रोफेसर अनिल यादव ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed