फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Behavior and clothes are the hallmark of a true saint: Jeyar Swami

आचरण और वस्त्र होते हैं सच्चे संत की पहचान: जीयर स्वामी

Sun, 05 Sep 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Behavior and clothes are the hallmark of a true saint: Jeyar Swami
धानापुर। गृहस्थ जीवन में रहते हुए अगर सुख उपलब्ध नहीं हैं, तो अपने को सच्चा गृहस्थ नहीं मानना चाहिए। चार भाईयों में एक भाई को भी संतान हो तो अन्य तीनों भी पुत्र के अधिकारी हो जाते हैं। गृहस्थ आश्रम के लिए कोई निर्धारित वस्त्र नहीं है। वे किसी तरह का मर्यादित वस्त्र धारण कर सकते है। वहीं संत का आचरण और वस्त्र उनके पहचान होते हैं। यह बातें क्षेत्र के बूढ़ेपुर में चल रहे चतुर्मास यज्ञ में शनिवार को जीयर स्वामी ने कहीं। उन्होनें कहा कि धर्म के दस लक्षण है। इनमें धैर्य, क्षमा, संयम, चोरी न करना, स्वच्छता, इंद्रियों को वश में रखना, बुद्धि, विद्या, सत्य और क्रोध न करना शामिल हैं। स्वच्छता की चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छता का तात्पर्य बाहरी और भीतरी स्वच्छता से है। भगवान कहते हैं कि जिसका मन निर्मल रहता है उसे ही मैं अंगीकार करता हूं। निर्मल मन जन सो मोहि पावा-मोहि कपट छल छिद्र न भावा। कहा कि स्वच्छ स्थान पर भगवान का वास होता है। सार्वजनिक स्थलों पर मल-मूत्र का त्याग नहीं करना चाहिए। दिन में उत्तर दिशा और रात में दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके मल-मूत्र का त्याग नहीं करना चाहिए। इसका उल्लंघन करने से धन और यश की हानि होती है। गुरु और भगवान का स्मरण करते हुए पूरब मुंह करके स्नान करना चाहिए। कहा कि मनुष्य को तीन तरह का यज्ञ प्रतिदिन करना चाहिए। देव यज्ञ, ऋषि यज्ञ और पितृ यज्ञ। देव यज्ञ से अभिप्राय स्नान-ध्यान कर भगवान का नाम कीर्तन करने से है। वैदिक सद्ग्रंथों का स्वाध्याय और मनन ऋषि यज्ञ है। पितृ यज्ञ से अभिप्राय अतिथि सेवा, गो सेवा व ब्राह्मण सेवा आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed