फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Beautification of three ponds of the city

गांव की तर्ज पर शहर के तीन तालाबों का होगा सुंदरीकरण

Thu, 07 Jul 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Beautification of three ponds of the city
पीडीडीयू नगर। अमृत सरोवर योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में स्थित तालाबों का भी सुंदरीकरण होगा। इसके लिए नगर पालिका ने नगर में मुगलचक, पथरा और चंदासी वार्ड में तालाब के सुंदरीकरण की योजना बनाई है। नगर पालिका इन तीनों तालाबों के सुंदरीकरण के लिए डीपीआर(डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अमृत सरोवर योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का सुंदरीकरण करवा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा अब नगर क्षेत्रों में भी तालाबों का सुंदरीकरण होना है। नगर पालिका क्षेत्र में तीन तालाबों के सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। इसने मुगलचक में 6.66 हेक्टेयर, पथरा में 4.11 हेक्टेर और चंदासी में 0.401 हेक्टेयर रकबे के तालाब का सुंदरीकरण अमृत योजना के तहत किया जाएगा। तालाब के सुंदरीकरण के साथ ही वहां तक जाने वाले मार्ग का बनाया जाएगा। नगर पालिका की ओर से तालाबों के सुंदरीकरण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। डीपीआर तैयार होने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा। जहां स्वीकृति पश्चात धन अवमुक्त होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत तीन तालाबों के सुंदरीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे दिए गये है। डीपीआर तैयार होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-क़ृष्णंचद्र, ईओ नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed