फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bears turn aggressive in the forest area, injuring seven people in two years

Chandauli News: वनांचल में भालू हुए अक्रामक, दो साल में सात लोगों को किया जख्मी

Fri, 12 Dec 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bears turn aggressive in the forest area, injuring seven people in two years
नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भालू के हमले से घायल विश्वनाथ का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत:
चंद्रप्रभा अभयारण्य और नौगढ़–चकिया के घने जंगलों में रहने वाले भालू अक्रामक हो गए हैं। कभी इंसानों से दूर रहने वाले भालू अब गांवों की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। बीते दो वर्षों में भालू के हमले से 7 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से ज्यादातर का स्वास्थ्य अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं है।
विज्ञापन

मुंह,नाक, कान और पैर पर आज भी भालू के पंजों के निशान हैं। वहीं भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। भालू के हमले से वनांचल क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार पहले भालू केवल जंगल में दिखाई देते थे, लेकिन अब वे अक्सर खेतों, मेड़ और यहां तक कि गांवों के पास भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के पास भी इसका कोई समाधान नहीं है। ग्रामीणों ने गांवों के आसपास नियमित पेट्रोलिंग, कैमरा ट्रैप लगवाने और भालुओं को पकड़ने की मांग की है। 19 सितंबर 2024 को हिनौत घाट गांव निवासी 75 वर्षीय विश्वनाथ जंगल की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने भालू को डंडा लेकर दौड़ाया तब जाकर विश्वनाथ की जान बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed