फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bawla ji is the identity of Vindhyachal valley: Rajesh Vishwakarma

विंध्याचल घाटी के पहचान रहे बावला जी : राजेश विश्वकर्मा

Tue, 02 Jun 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bawla ji is the identity of Vindhyachal valley: Rajesh Vishwakarma
चकिया। भोजपुरी कवि राम जियावनदास बावला की जयंती की पूर्व संध्या पर भीषमपुर गांव में आयोजित कवि सम्मेलन में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान ‘अरे राम रे राम’ नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। राजेश विश्वकर्मा ने भाव में प्रभाव रहे, धन के अभाव रहे, विंध्याचल घाटी के पहचान रहे बावला जी गीत प्रस्तुत कर बावला को याद किया। काव्य पाठ की शुरुआत करते हुए मनोज द्विवेदी मधुर ने डूबे सागर में मोती उठवला से हौ, केहू रोअत हो ओके हसवला से हौ, प्रीत कइला से नाहीं निभवला से हौ सुनाया। हरिवंश सिंह बवाल ने पत्थर के लकीरों से स्वर्ण अक्षरों के बीच, भूगोल है कभी-कभी इतिहास बावला प्रस्तुत किया। तेजबली अनपढ़ ने नैनवा क ज्योति लाल कहके पुकारे ली, अमृत के धार माई रस बरसावेली तथा ओमप्रकाश शर्मा ने चारों खाना चित्त हो गइल, ठोकत रहल जे ताल, कमल बंगाल में खिल गइल सुनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रत्नेश चंचल ने नोकरिया ए रामा जो न करावे तथा धीरेंद्र पांचाल ने जनता होईगा जो बेईमान, त प्रधान का करी सुनाकर ग्रामीण राजनीति पर कटाक्ष किया। योगेंद्र शर्मा योगी ने कभ्भो भुलाई न खुद्दी क भात नाथ सुनाकर बावला को याद किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, मोहन शर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त फौजी श्यामलाल विश्वकर्मा, शंभूनाथ शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार बंधु पाल बंधु ने की, जबकि संचालन कैमूर-भभुआ के भारत गौरव युवा सम्मान से सम्मानित रत्नेश तिवारी चंचल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed