फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Battery and cash stolen by burglary in warehouse

गोदाम में सेंधमारी कर बैटरी व नगदी चुरा ले गए चोर

Tue, 01 Feb 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Battery and cash stolen by burglary in warehouse
सैयदराजा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 लोहिया नगर स्थित एक दरी के गोदाम में सोमवार की रात चोर सेंध मारकर इनवर्टर की बैटरी, बाहर खड़ी मैजिक वाहन की बैटरी, मोबाइल फोन व 16 हजार 200 रुपये नगद चुराकर फरार हो गए। भोर के तीन बजे चोरी का पता चलने पर गदाम के स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गोदाम स्वामी फकरू अंसारी रोज की भांती घर से खाना खाकर गोदाम पर सोने के लिए चले आए। रात में चोर गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर घुस गए। चोर गोदाम के अंदर से इनवर्टर की बैटरी, नगदी व मोबाइल फोन व गोदाम के बाहर खड़े मैजिक की बैटरी खोलकर फरार हो गए। भोर के करीब तीन बजे फकरू की नींद खुली तो वे गोदाम का दरवाजा खुला देख सन्न रह गए। बाहर आकर देखा तो गोदाम की दीवार में सेंध लगी थी और अंदर सामान गायब थे। मंगलवार की सुबह भुक्तभोगी ने थाने में चोरी की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed