{"_id":"6af8c0b24716238d6a001fdc","slug":"barricading-done-at-kali-ganga-ghat-devotees-will-get-convenience-chandauli-news-c-189-1-svns1010-157684-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कैली गंगा घाट पर कराई गई बैरिकेडिंग, व्रतियों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कैली गंगा घाट पर कराई गई बैरिकेडिंग, व्रतियों को होगी सहूलियत
विज्ञापन
लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर भीड़ उमड़ने की संभावना के बावजूद कैली गंगा घाट पर बैरिकेडिंग नहीं कराए जाने की खबर शनिवार को प्रकाशित हुई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई। इससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। छठ पर कैली गंगा घाट पर करीब 50 गांवों के हजारों श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। बैरिकेडिंग नहीं होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश था और हादसे की आशंका बनी हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल बैरिकेडिंग का कार्य शुरू करा दिया। शनिवार को अलीनगर थानाध्यक्ष गगन राज सिंह ने भी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और आने-जाने के रास्तों का जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थों को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो। इस दौरान समाजसेवी श्रवण यादव, ग्राम प्रधान जवाहर राम आदि उपस्थित रहे।
समाजसेवी ने पांच स्थानों पर लगवाए टेंट
कंदवा। छठ पर्व पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवी कन्हैया प्रसाद ने बकौड़ी ग्राम पंचायत के बहेरा, सिसौरा और बकौड़ी गांवों में पांच स्थानों पर टेंट लगवाए हैं। इसके साथ ही प्रकाश की व्यवस्था भी कराई गई है। इससे घाटों पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। इससे पहले कन्हैया प्रसाद ने ग्राम पंचायत के छठ पूजा वाले तालाबों और नहर किनारे साफ-सफाई कराई थी। साथ ही चूने का छिड़काव भी कराया था। ग्रामीणों ने उनकी पहल की सराहना की। उनका कहना है कि टेंट और प्रकाश की व्यवस्था से पर्व के दौरान व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
छठ पूजा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगेगा सहायता शिविर
चकिया। नगर के वार्ड नंबर पांच स्थित मां काली नगर के ऐतिहासिक विशाल पोखरे पर छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सहायता शिविर लगाया जाएगा। युगांधर सेवा समिति और जय मां काली सेवा समिति, सहदुल्लापुर के संयुक्त सहयोग से शिविर का संचालन होगा। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भी प्रशासनिक सहायता शिविर लगाया जाएगा। छठ पूजा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार देवेंद्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव की देखरेख में व्यवस्थाएं संचालित होंगी। समिति के अध्यक्ष संदीप मोदनवाल और गुरुदेव चौहान ने बताया कि सहायता शिविर के माध्यम से व्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं और उनके परिजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
मां काली पोखरे पर की गई विशेष सजावट
चकिया। नगर के ऐतिहासिक मां काली मंदिर पोखरे के घाट पर छठ पूजा के लिए युगांधर सेवा समिति और जय मां काली सेवा समिति की ओर से विशेष सजावट की गई है। घाट के सामने फ्लेक्स के माध्यम से भगवान सूर्यदेव की विशाल तस्वीर लगाई गई है। साफ-सफाई और सजावट के बाद घाट आकर्षक दिख रहा है। वहीं, व्रती महिलाएं पूजन सामग्री, फल, सूप और नारियल आदि की खरीदारी में जुटी हैं। घाट पर वेदी बनाने पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आरती जायसवाल और सभासद ज्योति गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह है। श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ पूजा की तैयारियों में जुटे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पूजा में मिट्टी की वेदी का विशेष धार्मिक महत्व है। व्रती महिलाएं घाटों की साफ-सफाई के बाद अपनी सुविधा और परंपरा के अनुसार वेदी बनाकर पूजा की तैयारी करती हैं। उन्होंने कहा कि घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।