फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Barricades were also done inside the city by planting bamboo bullets

शहर के भीतर भी बांस-बल्लियां लगाकर किया बैरिकेड

Fri, 10 Apr 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Barricades were also done inside the city by planting bamboo bullets
पड़ाव चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रोके गए वाहन। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए 21 दिन के लॉक डाउन में हर दिन पुलिस सख्त होती जा रही है। जगह-जगह बॉस बल्लियां लगाकर क्षेत्रों को बैरिकेट कर दिया गया है। शुक्रवार को सीमाओं के साथ भीतर के इलाकों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। नगर के भीतर भी मार्गो पर को बैरिकेड कर दिया गया है। वहीं पुलिस बिना कारण बाइक पर तफरी करने वाले नवयुवकों को भी खूब खदेड़ रही है।
विज्ञापन

वाराणसी और चंदौली जनपद को जोड़ने पर पड़ाव चौराहे पर बैरिकेडिंग कर पुलिस ने आने-जाने वालो पूछताछ और अधिक कड़ी कर दी है। पड़ाव से भूपौली जाने वाले मार्ग पर भी बल्लियां लगाकर मार्ग पर आवागमन को बंद कर दिया गया है। पैदल व बाइक से निकलने वाले लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस दौरान बाहर निकलने का उचित कारण न मिलने पर लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। शुक्रवार कि सुबह से ही आने जाने वाले वाहनों की जांच पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही है। पीडीडीयूू नगर में चकिया तिराहे, पीडीडीयू नगर-भूपौली मार्ग पर राम मंदिर के समीप समेत जीटीआर ब्रिज पर बांस बल्लियां लगा दी गई है। बाइक लेकर सडक पर घूमने निकले युवाओं से भी कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने एतिहातन भी गांव को बांस बल्लियों के सहारे आवाजाही पर रोक लगा दी है। सकलडीहा: विकासखंड सकलडीहा के गोहदा गांव में मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक में ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों का कहना रहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि लोग खुद से आगे कार लॉकडाउन का पालन कराने के क्रम में अधिक अधिक सहयोग करें। उधर दूसरी तरफ इलिया, सैयदराजा, नौगढ़ क्षेत्र की सीमाओं पर पहले से काफी सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed