{"_id":"67c9d37571abfbcaff077c48","slug":"baraatis-broke-head-of-boy-in-chandauli-fight-on-stage-12-people-injured-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी में दुल्हन के भाई का सिर फोड़ा..., बरातियों और घरातियों में मारपीट, 12 लोग घायल; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी में दुल्हन के भाई का सिर फोड़ा..., बरातियों और घरातियों में मारपीट, 12 लोग घायल; जानें मामला
Thu, 06 Mar 2025 10:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:26 PM IST
सार
घरातियों और बरातियों में मारपीट की सूचना मिलते ही माैके पर सैयदराजा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि कुछ युवक हूटिंग कर रहे थे। दुल्हन के भाई ने मना किया तो युवक उसे पकड़कर मारने लगे।
विज्ञापन
विवाह के दाैरान मारपीट के बाद माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर नेशनल हाइवे पर स्थित एक निजी मैरिज लान में बुधवार की रात जयमाल के दौरान हूटिंग से मना करने पर बरातियों ने मारपीट कर दुल्हन के भाई का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बरातियों और घरातियों में जमकर मारपीट और कुर्सी फेंकी गई। 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दिया। गुरुवार को दोनों में सुलह समझौता हो गया।
विज्ञापन
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के रंगीले बिंद के बेटे अनिल बिंद की शादी मानिकपुर सानी गांव निवासी दीनदयाल की बहन के साथ तय हुई थी। जेठमलपुर स्थित एक लाॅन में कार्यक्रम चल रहे थे, लेकिन जयमाल के दौरान बराती खूब हूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
दुल्हन के भाई दीनदयाल ने मना किया तो मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिए। घटना को देख लड़की पक्ष के लोगों ने भी बरातियों पर हमला बोल दिए, जिससे बराती और घराती में जमकर मारपीट हुई। कुर्सियां चलीं और आसपास के लोग जान बचाकर भागे।
मारपीट में चार लोगों के सिर फटने के साथ 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुल्हन और दुल्हा पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर दी गई थी। सैयदराजा थानाध्यक्ष विन्ध्येश्वरी पांडेय ने बताया कि गुरुवार को दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया है। अब कोई दिक्कत नहीं है।