फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Banks are near SP residence, second theft incident in a month

एसपी आवास के समीप है बैंक, एक माह में दूसरी चोरी की घटना

Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Banks are near SP residence, second theft incident in a month
पीडीडीयू नगर। चंदौली मुख्यालय स्थित इंडियन बैंक एसपी आवास के समीप है। जिले के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी एसपी के आवास में 24 घंटे पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहती है। इसके बावजूद चोरी की इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना यह बताने के लिए काफी है कि पुलिस का खौफ अब चोरो में नहीं रहा। ऐसा नहीं कि यह घटना अचानक हो गई। इसी महीने में एक जनवरी को चोरो ने इलाहबाद इंडियन बैंक के पास में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बैंक आफ इंडिया में छत काटकर घुसे चोरों ने उस दौरान करेंसी चेस्ट तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी थी। बाद में बैंक में रखे 28 हजार रुपये मूल्य के सिक्के ही उठा ले गये थे। इस घटना के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई, इसका खुलासा भी नहीं हो सका कि चोरों ने दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। संवाद
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एसपी आवास के नजदीक स्थित इलाहबाद इंडियन बैंक में हुई चोरी की बड़ी वारदात ने पुलिस के होश उड़ा दिये है। सूत्रों के अनुसार लॉकर रूम में घुसने के लिए चोरों ने लोहे के गेट को काटने बाद वहां लगे अलार्म की वायर काट दी थी। इसके बाद चोरों ने इत्मिनान से बैंक को खंगाल डाला। पूरा घटनाक्रम इस ओर इशारा कर रहा है कि चोर कहीं न कहीं बैंक के सिक्योरिटी सिस्टम से वाकिफ थे। चर्चा है कि बैंक चोरी की इतनी बड़ी वारदात को कहीं न कहीं बैंकों में चोरी करने वाले चोरों के प्रोफेशनल गिरोह ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन

बैंक का सिक्योरिटी सिस्टम को काफी मजबूत माना जाता है। बावजूद इसके चोरों ने बड़े ही आराम से पूरी घटना को अंजाम दे दिया। सूत्रों के अनुसार चोरों ने करेंसी चेस्ट को तोड़ने का प्रयास नहीं किया। उनके निशाने पर लॉकर रूम था। इसलिये उन्होंने गैस कटर से खिड़की काटने के बाद बैंक के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद लॉकर रूम के बाहर लगे लोहे के रॉड वाले गेट को भी गैस कटर की मदद से काटा। इस दौरान उन्होंने बैंक में लगे सिक्योरिटी सिस्टम को ठप कर दिया था। सूत्रों के अनुसार चोरों ने एक-एक करके 39 लॉकर को गैस कटर की मदद से काट डाला। लॉकर में रखे सामान को बटोर कर चोर गैस कटर को मौके पर ही छोड़कर वहां से निकल गये। पूरी घटना इशारा कर रही है कि बैंकों में चोरी करने वाले किसी प्रोफेशनल चोरों के गिरोह ने पूरी घटना को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली में अब तक नहीं हुई बैंक चोरी की इतनी बड़ी घटना
पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले में बैंक में चोरी की इतनी बड़ी घटना अब तक नहीं हुई है। चोरी की इतनी बड़ी घटना को लेकर लोग पुलिस की गश्त और कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे है। लोगों में चर्चा है कि पुलिस के पास अपना मुखबीर नेटवर्क कहीं न कहीं फेल हो गया, जिससे कि क्षेत्र में चोरों के गिरोह के आने की भनक तक नहीं लग सकी। संवाद

पीडीडीयू नगर। एसपी आवास के समीप बैंक में इतनी बड़ी चोरी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। पूरे जिले के पुलिस अधिकारी इस घटना की पड़ताल में जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार बैंक के सीसीटीव फुटेज भी खंगाले गए हैं। इसमें चार चोर दिखे हैं। उनकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed