फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ballast laden dumper crushed bike rider, death

Chandauli News: गिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Wed, 24 May 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ballast laden dumper crushed bike rider, death
स्थानीय कोतवाली के ताजपुर गांव के समीप सकलडीहा अलीनगर मार्ग मंगलवार की दोपहर में गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार घूरो गांव निवासी युवक की मौत हो गई। युवक रिश्तेदारों को छोड़ने धानापुर गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। अलीनगर थाना अंतर्गत घूरो गांव निवासी अरविंद गुप्ता की शादी 15 मई को सैयदराजा में हुई। शादी में शामिल होने के लिए अरविंद के बड़े भाई गोविंद गुप्ता की ससुराल धानापुर से भी लोग आए थे। मंगलवार की सुबह गोविंद (30) भाई की ससुराल से मिली नई बाइक लेकर अपनी साली रीता और सोनल को धानापुर छोड़ने गया था। उन्हें छोड़कर वह घर लौट रहा था। ताजपुर पेट्रोल पंप से आगे पहुंचा थे। बथावर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने सामने से टक्कर मार दिया। गोविंद डंपर के नीचे आ गया। असंतुलित होकर डंपर भी रोड के किनारे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन

घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि घटना के बाद डंपर और बाइक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर डंपर चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
इनसेट-
सड़क के किनारे पटरी नही होने से हो रहा हादसा
सकलडीहा। क्षेत्र में सड़क पर पटरी न होने के कारण हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का का कहना है कि दोनों तरफ पटरी होती तो डंपर नही पलटता। सड़क के किनारे मिट्टी होने के कारण ओवरलोड डंपर मिट्टी में धंसने के कारण पलट गया। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed