फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Balcony fall woman's death

छज्जा गिरने से महिला की मौत 

Sat, 26 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 26 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Balcony fall woman's death
परिवार वालों को ढांढस बंधाते विधायक मनोज
 धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरी गांव में शुक्रवार की सुबह छज्जा गिरने से उसके मलबे  में दबकर अधेड़ महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे सैयदराजा विधायक ने जहां परिवार  वालों को आश्वासन दिया, वहीं एसडीएम सकलडीहा ने कृषक दुर्घटना बीमा के  तहत पांच लाख रुपये देने की बात कही। 
विज्ञापन

 गांव की निवासी सावित्री देवी  (55) पत्नी सत्यनारायन तिवारी ने मकान का निर्माण कराया है।  शुक्रवार की सुबह सात बजे वह घर के छज्जे पर बैठ कर बर्तन साफ कर रही थी।  वहीं बहू बाहर झाडू लगा रही थी। इसी बीच छज्जा भरभरा कर गिर गया। इससे  सावित्री देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। छज्जा गिरता देख वह आसपास के लोग  दौड़े। मलबे को हटाकर सावित्री को बाहर निकाला और उसे गंभीर हाल में  कमालपुर के निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर  दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। मौत की सूचना लिने पर गांव में रोना-पीटना मच गया। सूचना पाकर  सकलडीहा एसडीएम श्यामदेव बिंद भी मौके पर पहुंचे और मुआवजा का आश्वासन  दिया। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने डीएम से वार्ता  कर मुआवजा जल्दी दिलाने को कहा। उन्होंने महिला के अंतिम संस्कार के  लिए परिवार वालों को सहयोग राशि दिलाई। सावित्री के दो लड़के कामेश्वर तिवारी और महादेव तिवारी हैं। इस  दौरान लेखपाल रामलाल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed