फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   baithak

दस दिनों में पात्रों के चयन की प्रक्रिया पूरी करें जिम्मेदार

Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
baithak
चंदौली। जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिला विकास अधिकारी पदमकांत शुक्ला ने विभागाध्यक्षों को 10 दिनों के अंदर पात्रों से आवेदन पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि आवेदनों का सत्यापन कर चयन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान डीडीओ ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसके लिए प्रत्येक ब्लाक में अनुसूचित जाति के 42 और सामान्य वर्ग के 50 लोगों से आवेदन कराने का लक्ष्य रखा गया है। कहा लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवेदन कराया जाना चाहिए। खंड विकास अधिकारी 27 जनवरी तक हर हाल में पात्रों के आवेदन करा लें। वहीं 31 जनवरी तक जिला स्तरीय समिति के समक्ष हर हाल में प्रस्तुत कर दें। औद्योगिक इकाई स्थापित करने के इच्छुक जिले के शिक्षित बेरोजगारों से इसके लिए आवेदन कराए जाएं। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयां स्थापित कराई जाएंगी। इसके लिए बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा। अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को बैंक ऋण पर 35 फीसदी और सामान्य वर्ग के लिए 25 प्रतिशत छूट दिलाई जाएगी। अधिकारियों की टीम समय-समय पर औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को सुझाव भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed