{"_id":"670d9a9a0da1ffd4bf054c44","slug":"bahi-sarita-of-classical-music-chandauli-news-c-189-1-svns1011-121828-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शास्त्रीय संगीत की बही सरिता, रातभर गोते लगाते रहे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शास्त्रीय संगीत की बही सरिता, रातभर गोते लगाते रहे श्रोता
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव स्थित शिवमंदिर में जनमानस सभा की ओर से रविवार की रात शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया। संगीत का कार्यक्रम सुबह तक चलता रहा और श्रोता सुर सरिता में डुबकी लगाते रहे।
जन मानस सभा की ओर से पिछले 52 वर्षों से दशहरा के अगले दिन एकादशी तिथि को शास्त्रीय संगीत का आयोजन कराया जा रहा है। इस वर्ष भी रविवार को शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अयोध्या से आए वैभव रामदास ने अपने संगतकार साथियों प्रवीण सिंह, अनीश पाठक, डॉ. राहुल व आदर्श सिंह के साथ गीत संगीत प्रस्तुत किया। वहीं अन्य गायकों में रविंद्र सिंह, मोहन तिवारी, मुन्ना पांडेय, सदानंद विश्वकर्मा, राजेंद्र तिवारी, मकरध्वज तिवारी, दीपक यादव, प्रिंस सिंह, परमानंद त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, राजू दीक्षित, संतोष सिंह, लिल्लू सिंह आदि ने भी अपने गीतों से लोगों को ओत-प्रोत किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. रमाकांत सिंह ने कहा कि संगीत के बिना मानव जीवन अधूरा है। इस मौके पर अखिलेश सिंह, सोनू सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, विधायक सिंह आदि रहे।
रिपोर्ट- सुनील सिंह