फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bahera-Kakarait road has been damaged due to lack of repair

मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया है बहेरा-ककरैत मार्ग

Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bahera-Kakarait road has been damaged due to lack of repair
मरम्मत के अभाव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बहेरा मोड़ से ककरैत तक बनी सड़क बदहाल हो गई है। मार्ग पर जगह- जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के चलते मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

यूपी को बिहार से जोड़ने के लिए वर्ष 2012-13 में ककरैत से बहेरा मोड़ तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सात किमी लंबे मार्ग का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद मरम्मत के अभाव और बारिश के कारण सड़क पर बिछाई गिट्टियां उखड़ गईं हैं। साथ हीमार्ग पर कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे मार्ग पर आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। इस सड़क को करीब छह माह पूर्व गड्ढा मुक्त किया गया था लेकिन कार्य मे लापरवाही के चलते अब फिर से गिट्टियां उखड़ गईं हैं।मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से बिहार के अलावा कंदवा, कम्हरिया, ककरैत, करौती, असना, अमड़ा, ओयरचक, नई बाजार, बहेरा, अदसड़, बकौड़ी, सिसौरा,पई-कुसी, गौवाचावर आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र के भानुप्रताप सिंह, गुलाब यादव, रणजीत यादव, पप्पू यादव, बबलू राय आदि ने सड़क पर मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed