चंदौली : बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ हुई हल्की बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के पीडीडीयू नगर में मौसम का मिजाज शुक्रवार की सुबह अचानक बदल गया। सुबह गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कुछ देर बार धूप भी निकल गई। दिनभर मौसम ने आंख मिचौली की पर तापमान पहले की अपेक्षा कम हो गया।
नगर में शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दिन में 11 बजे के करीब गरज के साथ-साथ हल्की बारिश भी हुई। जिसके बाद तापमान और भी नीचे गिर गया। वहीं एक दिन पहले कड़ी धूप से परेेशान लोगों को बारिश की वजह से राहत मिली। लेकिन इस बारिश ने उन किसानों की चिंता बढ़ा दी। जिनकी गेहूं की फसल अब भी खलिहान में है। बारिश और ठंड मौसम से गेहूं की डांठ में नमी आ जाएगी जिससे उसके थ्रेसिंग में परेशानी होगी और दाने अच्छे से नहीं निकल पाएंगे। जिन किसानों ने गेहूं की थ्रेसिंग कराना शुरू कर दिया था। वह भी मौसम की वजह से एक दो दिन रूक जानेे का मन बना रहे हैं।
शुक्रवार को अधिकत तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले के कृषि मौसम विज्ञानी कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि अभी दो-चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और कहीं कड़ी धूप भी हो सकती है।
संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतर
पूरा देश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में मौसम में नमी संक्रमण को और बढ़ा सकती है। इसके साथ ही वायरल बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या ज्यादा हो सकती है।