फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bad roads of the city are spoiling health

नगर की खराब सड़कें बिगाड़ रही लोगों की सेहत

Fri, 07 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bad roads of the city are spoiling health
पीडीडीयू नगर। काफी समय से मरम्मत और निर्माण न होने से नगर की सड़कें इस समय काफी खराब हो चुकी हैं। इससे जर्जर सड़कों पर बाइक दौड़ा रहे लोगों की सेहत पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। खराब सड़कों के चलते लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। हालात यह हैं कि गड्ढायुक्त सड़कों के कारण लोगों में पीठ, कमर, गर्दन और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत काफी बढ़ गई है। करोड़ों रुपये से विकास का दावा करने वाली नगर पालिका के पास इतना भी धन नहीं है सड़कों की सही तरीके से मम्मत करा सके। शहर में सड़कों को गड्ढा मुक्ति के लिए प्रदेश सरकार की ओर से दबाव बनाया गया तो नगर पालिका की ओर से गड्ढों में मिट्टी फेकवा कर खानापूूर्ति कर ली गई। हल्की सी बारिश ने पालिका के कार्यों की पोल खोल करके रख दी है। गड्ढायुक्त सड़कों पर बाइक से हिचकोले खाने के चलते नगरवासी पालिका की व्यवस्थाओं को कोसते रहते हैं। शहर में रविनगर, काली महाल, चतुर्भुपुर, नई बस्ती, हिनौली, चंदासी समेत अन्य वार्डों में सड़कों पर स्थिति तो सबसे अधिक खराब है। सड़क निर्माण के प्रति पालिका की ओर से अपनाये गये उदासीन रवैये चलते लोगों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से पिछले चार वर्षो के भीतर विकास से संबंधित कई कार्य कराये गये लेकिन सड़कों की स्थिति में कोई सुधान नहीं हो पाया। गलियों में इंटरलॉकिंग तो बिछायी गई लेकिन क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर काफी गड्ढे होने से लोगों में खासी नाराजगी है। नई बस्ती निवासी रोशन शर्मा ने बताया कि पालिका की ओर से विकास के नाम पर करोड़ो रुपये खर्च का दावा किया जाता है लेकिन सड़कों की स्थिति काफी खराब है। जर्जर सड़कों पर बाइक चलाने के कारण कमर में दर्द हो जाता है। हनुमानपुर निवासी जोगेंद्र यादव ने कहा कि पालिका की ओर गड्ढों को भरने नाम पर सिर्फ मिट्टी डाली जबकि उसपर सही तरीके से पैचिंग का कार्य कराना चाहिए। अलीनगर निवासी सलमान ने कहा कि इस बार पालिका बोर्ड की ओर से सड़कों की हालत पर ध्यान नहीं दिया गया। मैनाताली निवासी उत्तम जायसवाल ने कहा कि खराब सड़कों पर चलने के कारण सबसे अधिक बाइक सवारों को परेशानी होती है। सड़क पर गड्ढों के चलते कई बार शरीर की काफी दुर्दशा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब सड़कों पर बाइक चलाने से हड्डी और मांसपेशियों की समस्याएं सामने आती है। गड्ढो के चलते तेज झटका लगने से शरीर की हड्डियों को काफी नुकसान पहुंचता है। सबसे अधिक नुकसान बाइक सवारों को होता है। इसके चलते गर्दन व कमर दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। - डॉ. आकिब अहम, हड्डी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed