फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bad habits lead a person to downfall.

Chandauli News: कुसंस्कार व्यक्ति को पतन की ओर ले जाते हैं

Tue, 21 Apr 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bad habits lead a person to downfall.
टांडाकला। क्षेत्र के ग्राम सभा झोरी में श्री मां काली के श्रृंगार उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अयोध्या से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक संत बाबा दास महाराज ने कथा सुनाई।
विज्ञापन

महाराज ने बताया कि किस प्रकार मनुष्य अपने कुकर्मों के कारण कष्ट भोगता है और कैसे प्रभु की शरण में आने मात्र से बड़े से बड़े पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने धुंधकारी और कुकर्ण के प्रसंग के माध्यम से समझाया कि कुसंस्कार व्यक्ति को पतन की ओर ले जाते हैं, जबकि सत्संग और कृष्ण भक्ति जीवन का उद्धार करती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक वीरेंद्र मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस ज्ञानमयी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बनें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed