{"_id":"182e1abdc22e3bf785e232998ff40736","slug":"baby-care-explained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशुओं की देखभाल के बारे में बताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशुओं की देखभाल के बारे में बताया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत सदर विकास खंड परिसर में चल रहे ‘घर
विज्ञापन
पर नवजात शिशु की देखभाल’ विषय पर आशा प्रशिक्षण के तीसरे दिन बुधवार को
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए ट्रेनर ने जानकारी दी।
इस दौरान ट्रेनर शैलेश पति त्रिपाठी ने शिशुओं की देखभाल के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके त्रिपाठी ने सभी आशाओं को हाथ स्वच्छ रखने की विधि के साथ ही ओआरएस घोल बनाने के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त थर्मामीटर के इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
वहीं यह भी बताया कि नवजात शिशु को जन्म के बाद उनका वजन किस प्रकार करें। साथ ही उन्हें कंबल में लपेटने के बारे में बताया गया।
उक्त कार्यक्रम शिशु व मातृ मृत्युदर को घटाने के लिए चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एम. लाल गौतम ने बताया कि सदर ब्लाक की 152 आशाओं में से 112 को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है।
इसमें आशाओं को संस्थागत प्रसव, नसबंदी, टीकाकरण आदि में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण 30 का समूह बनाकर दिया जा रहा है। इस दौरान काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।