फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Babies will get 'Aadhaar' as soon as they are born

Chandauli News: पैदा होते ही शिशुओं को मिलेगा 'आधार'

Tue, 16 Apr 2024 04:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Babies will get 'Aadhaar' as soon as they are born
चंदौली। जिले में अब पैदा होते ही शिशुओं को ''आधार'' मिल जाएगा। जन्म प्रमाणपत्र के साथ ही नवजात बच्चों का अब बाल आधार कार्ड भी बनाया जाएगा। इसके लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, राजकीय महिला चिकित्सालय के अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था की जा रही। इससे माता-पिता को बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही जच्चा-बच्चा को आंगनबाड़ी, मां को पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ आसानी से मिल सकेगा। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय, राजकीय महिला चिकित्सालय के अलावा नौ सीएचसी में प्रसव की व्यवस्था है। इन अस्पतालों में अब जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड भी बनाया जाएगा। इसके लिए अस्पतालों को आईडी जारी कर दी गई है। माता या पिता के आधार के जरिए नवजात का पंजीकरण होगा। इसके लिए माता या पिता का जो मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा रहेगा, उसमें वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, जिसके माध्यम से आधारवद्ध जन्म प्रमाणपत्र निकाला जा सकेगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित दुबे ने बताया कि जिला अस्पताल, अलावा राजकीय महिला चिकित्सालय के अलावा सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों पर पैदा होने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड भी बनाया जाएगा। जल्द ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed