फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Baba Saheb gave rights to Dalits and exploited

Chandauli News: बाबा साहब ने दलितों, शोषित को दिलाया अधिकार

Mon, 15 Apr 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb gave rights to Dalits and exploited
पीडीडीयू नगर। देश के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की जंयती रविवार को जिले भर में मनाई गई। जगह जगह हुए आयोजनों में उनके व्यक्तित्व और योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, इतिहासकार, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। वह दलितों, पिछड़ों को उनके अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। क्षेत्र के कूढकला गांव में डाॅ भीमराव आंबेडकर जयंती पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय का अग्रदूत बताया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रानी देवी, प्रधान धीरज यादव, वीरेंद्र कुमार, श्रवण कुमार आदि रहे। समाजवादी मजदूर सभा की ओर से पटनवा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव, सतपाल गांधी, संजय यादव, डॉ. कृष्ण कुमार यादव आदि रहे। पीडीडीयू नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर डॉ. किशन यादव, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, संजय भारती, राम मोगरा यादव, कैलाश यादव आदि रहे। शहर कांग्रेस कमेटी ने चर्तुभुजपुर स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, दशरथ चौहान, विजय कुमार गुप्ता आदि रहे। भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा समिति के परशुरामपुर स्थित कार्यालय पर जयंती मनाई। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती संविधान बचाओ तानाशाह हटाओ के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उपवास रखा। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, ज्ञान पांडेय, प्रवीण चौबे, ज्ञान पांडेय आदि मौजूद थे। लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने सेंट्रल कॉलोनी में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। मवई खुर्द में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल, चेयरमैन सोनू किन्नर, शिवचंद बाबू, अजय कुमार मौजूद रहे। चकिया क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती मनाई। सकलडीहा में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर से झांकी निकाली गई। इसमें जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, विनोद कुमार, सुभाष चंद, बिजेंदर राम, उमापति आदि शामिल थे। वहीं, पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में प्रभारी सीएमएस डॉ. जेपी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मोनिका आदि भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बहुजन समाज पार्टी की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। सपा कार्यालय पर भी आयोजित जयंती समारोह में जिलाध्यक्ष सतनारायण राजभर, निरंजन कनौजिया, अशोक त्रिपाठी आदि रहे। सिविल बार एसोसिएशन के बार सभागार में भी जयंती मनाई गई। इसमें बार अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी, रामजन्म बागी, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, विनय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed