Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The atmosphere at the Ram Janki Temple became filled with devotion through the recitation of the Sundarkand and the singing of Harikirtan.

Chandauli News: राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ और हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

Wed, 18 Nov 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere at the Ram Janki Temple became filled with devotion through the recitation of the Sundarkand and the singing of Harikirtan.
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को चकिया एवं दक्षिणी मंडल के नेतृत्व में ठाकुर बाग स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है। सुंदरकांड का पाठ मनुष्य के भीतर आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से आध्यात्मिक चेतना के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संवाहक हैं। सुंदरकांड पाठ और हरिकीर्तन से मन को शांति मिलती है तथा समाज में सद्भाव और समरसता का वातावरण बनता है। प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना ही ऐसे आयोजनों की सार्थकता है। इस मौके पर संदीप गुप्ता, त्रिलोकी बिंद, कैलाश जायसवाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरती जायसवाल, ज्योति गुप्ता, अनीता शर्मा, प्रमिला शुक्ला, सभासद मीना विश्वकर्मा, डॉ. कुंदन गोंड, रवि गुप्ता, रामदुलारे गोंड, आशीष पाठक, सुशील पांडेय, प्रमोद कुशवाहा, प्रदीप जायसवाल, उमेश चौहान, राजीव पाठक, सुनील मद्धेशिया, सारांश केसरी, राममूरत कुशवाहा, राहुल सोनकर और प्यारे लाल सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed