फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Baba Ganinatha Pooja Utsav enthralled the audience with colourful performances.

Chandauli News: बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव में रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समा

Sun, 13 Sep 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Baba Ganinatha Pooja Utsav enthralled the audience with colourful performances.
पीडीडीयू नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल को सम्मानित करते मद्धे​शिया 
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की ओर से नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाज के बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान समाज के लोगों से एकजुट रहने और जरूरत के समय एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया गया। साथ ही जिले में बाबा गणिनाथ की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। समाज के लोगों ने बाबा के चित्र के समक्ष शीश नवाकर समाज, देश और विश्व के कल्याण की कामना की। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने बाबा गणिनाथ के समक्ष शीश नवाया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि सरकार समाज के हित में लगातार कार्य कर रही है।

समाज के जिलाध्यक्ष अजय मद्धेशिया ने जिले में बाबा गणिनाथ की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस मौके पर हरेंद्र गुप्ता, काशीनाथ गुप्ता, जगदीश प्रसाद, संतोष गुप्ता, विकास दीप, सागर गुप्ता, अंकित गुप्ता, नितिन गुप्ता और राहुल राज आदि मौजूद रहे।

पीडीडीयू नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल को सम्मानित करते मद्धेशिया 

पीडीडीयू नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल को सम्मानित करते मद्धेशिया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed