फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Azamgarh is number one in UP in finding lost and stolen mobile phones.

Chandauli News: खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन खोजने में आजमगढ़ में यूपी में नंबर वन

Mon, 03 Nov 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh is number one in UP in finding lost and stolen mobile phones.
खोए और चोरी के मोबाइल फोन बरामद करने के मामले में आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। दूरसंचार विभाग की ओर से संचालित सीईआईआर (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से आजमगढ़ पुलिस ने सबसे अधिक खाए और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से छह नवंबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित कार्यक्रम में आजमगढ़ पुलिस को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बताया कि सीईआईआर पोर्टल एक उन्नत तकनीकी प्लेटफॉर्म है, जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं संचालित कर रही हैं। इसके जरिये चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया जाता है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि फरवरी 2024 से आजमगढ़ पुलिस की ओर से खोए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों की ओर से सीआईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद सीसीटीएनएस प्रभारी के माध्यम से मोबाइल की ट्रैकिंग कराई जाती है। इस अभियान के तहत फरवरी 2024 से सितंबर 2025 तक कुल 2268 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग पांच करोड़ 67 लाख रुपये हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2025 में पुलिस ने अतिरिक्त 177 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन को रविवार को पुलिस लाइन सभागार में उनके स्वामियों को सौंप दिया गया। 20 महीनों में 2445 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसकी कीमत लगभग छह करोड़ 11 लाख रुपये हैं। आजमगढ़। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पोर्टल पर गुम हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर, उसकी कंपनी का नाम, मॉडल नंबर और मोबाइल फोन का बिल आदि अपलोड करना होता है। इसके अलावा कहां से गुम हुआ है उस दिन, थाना, जिला आदि की जानकारी देनी होगी। इसके बाद जिस व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हुआ है, उसका नाम, पता, आईडी (आधार कार्ड/वोटर कार्ड), ई-मेल आईडी आदि भरना होता है।
विज्ञापन

चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़ ने बताया कि मोबाइल बरामदगी में आजमगढ़ जनपद उत्तर प्रदेश में नंबर वन पर है। हिमांचल प्रदेश के सोलन में आयोजित कार्यक्रम में आजमगढ़ पुलिस को सम्मानित किया जाएगा। यह सफलता मोबाइल रिकवरी टीम की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और अथक परिश्रम का परिणाम है। हम आगे भी जनता को त्वरित और प्रभावी सेवा देने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed