फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ayush won gold on the first day of Taekwondo

Chandauli News: ताइक्वांडो में पहले दिन आयुष ने जीता गोल्ड

Thu, 22 Jan 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ayush won gold on the first day of Taekwondo
सनबीम स्कूल में जिला ओलंपिंक क्रीड़ा प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में एक दूसरे पर वार करते ​खिलाड
पीडीडीयू नगर। जिला ओलंपिक गेम्स के सनबीम स्कूल में पहले दिन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 18 से 21 किलो भार वर्ग में सनबीम स्कूल के आयुष कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी भार वर्ग में रितिक कुमार ने सिल्वर जबकि सिद्धार्थ गुप्ता ने ब्रॉज मेडल हासिल किया। इसके पहले ओलंपिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि एथलीट नीलू मिश्रा, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव आनंदेश्वर पांडेय और जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल मोहम्मद ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं हुई। इसमें 21 से 23 किलोग्राम में राघवेंद्र प्रताप सिंह गोल्ड मेडल, 23 से 25 किलोग्राम में ऋषभ कुमार सिंह गोल्ड मेडल, आयुष यादव सिल्वर मेडल हासिल किए। वहीं 25 से 27 किलोग्राम में सुशांत सोनकर ने गोल्ड, उत्कर्ष तिवारी सिल्वर मेडल, सब जूनियर बालिका वर्ग में 20 किलोग्राम में रिया गोल्ड मेडल, ईशानी कुमारी सिल्वर मेडल और प्रगति अग्रवाल ब्रॉज मेडल जीता।
विज्ञापन

20 से 22 किलो में अमायरा गुप्ता ने गोल्ड, प्रियंका बिंद ने सिल्वर, वहीं 22 से 24 किलो ज्योति पटेल ने गोल्ड, तनीषा सिल्वर मेडल जबकि मानसी जायसवाल ने ब्रॉंज मेडल जीते। इस दौरान प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने बताया कि इस ओलंपिक प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, कराटे, शतरंज, हैंडबॉल सहित कुल 21 खेलों का आयोजन किया जा रहा है, इसमें लगभग दो हजार से अधिक छात्र भाग ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइक्वांडो, हैंडबॉल, नेटबॉल, चेस, बैडमिंटन और स्केटिंग प्रतियोगिताएं सनबीम विद्यालय मुगलसराय में होंगी, जबकि अन्य खेलों का आयोजन दूसरे विद्यालयों में होगा। प्रतियोगिता का समापन 31 जनवरी को सनबीम विद्यालय मुगलसराय में ही होगा। इस मौके पर जिला ओलंपिक कोषाध्यक्ष शरद प्रताप राव, सचिव पीपी. यादव, विद्यालय के सचिव यदुराज कानूडिया, आयोजन अध्यक्षा एवं निदेशिका श्वेता कानूडिया, उपनिदेशिका श्रुति अग्रवाल, उप-प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed